टोंक| माहे रमजान के आखिरी जुमे की तैयारियां इस माह दो बार की जा सकती है। 13 मार्च को भी अलविदा जुमा हो सकता है। 13 मार्च को इस माह का चौथा जुमा आएगा। यदि चांद माहे रमजान की 30 तारीख को दिखा, तो 20 मार्च को इस माह का आखिरी जुमा होगा। कई जानकारों का कहना है कि इस प्रकार की स्थिति में अलविदा जुमे की तैयारी वैसे तो 13 मार्च को ही की जाएगी। यानी की इस जुमे को अलविदा मानकर जुमे की नमाज अदा की जाएगी तथा बाजार के बाहर तक नमाज की तैयारियों के इंतजाम हो सकेंगे। उल्लेखनीय है कि इस्लामी कैलेंडर के महीने आमतौर पर 29 या 30 दिनों का होता है। इसलिए इसमें 4 या 5 जुमे (शुक्रवार) आते हैं। हालांकि, अलविदा जुमा रमजान के आखिरी जुमे को ही कहा जाता है। यह आमतौर पर एक ही बार होता है, लेकिन यदि रमजान के आखिरी दिनों में कैलेंडर या चांद के हिसाब से जुमा की नमाज दो बार होने जैसी स्थिति भी बन सकती है। इस बार ऐसी ही स्थिति बन रही है। 13 मार्च को माहे रमजान का 23 वां रोजा है। जिसे जुमा-तुल विदा मानकर नमाज अदा तो की जा सकती है। लेकिन यदि ईद का चांद माहे रमजान के 29 वें रोजे को दिखाई देता है, तो ये 13 मार्च को अलविदा जुमा होगा। ईद का चांद 30 रमजान को दिखाई देता है, तो 20 मार्च को अलविदा जुमे की नमाज होगी। उल्ल खनीय है कि 19 फरवरी को माहे रमजान का पहला रोजा था। 30 रोजे पूरे होते हैं, तो ईद 21 मार्च को होगी। यदि चांद 29 रमजान को दिखाई देता है, तो ईद 20 मार्च जुमे को मनाई जा सकेगी।


