मिक्सर मशीन की चपेट में आने से ड्राइवर की मौत:रायगढ़ में चौथी लाइन निर्माण के दौरान हादसा, कोरबा का रहने वाला था

रायगढ़ जिले में किरोड़ीमनगर के उच्चभिट्ठी इलाके में चौथी लाइन निर्माण का काम चल रहा है। इस दौरान एकाएक मिक्सर मशीन के चालू होने ड्राइवर चपेट में आ गया। उसकी मौत हो गई। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, कोरबा जिले के कुसमुंडा निवासी संतोष कुमार (42) ठेकेदार राधेश्याम के अंडर में खरसिया में मिक्सर मशीन चला रहा था। आज सुबह करीब 11 बजे रेलवे ट्रैक के किनारे मिक्सर मशीन में सीमेंट, रेत और पानी डालकर तैयार किया जा रहा था। मिक्सर मशीन के पहिए के नीचे आया इस दौरान अचानक मिक्सर मशीन चालू हो गया और पास में खड़े संतोष कुमार से टकरा गया। संतोष नीचे गिरा और मिक्सर मशीन का पहिया उस पर चढ़ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामले की जांच कर रही पुलिस घटना के बाद काम कर रहे बाकी मजदूरों ने कोतरा रोड पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *