मिक्सिंग मशीन के पलटने से ऑपरेटर की गई जान

भास्कर न्यूज |केरेडारी केरेडारी थाना क्षेत्र के मनातू-डुमरी लाईन में एजेक्स मिक्सिंग मशीन के पलटने से इसके ऑपरेटर चतरा जिला के सिमरिया सीकरी मोड़ निवासी निर्मल यादव के पुत्र उमेश यादव (उम्र लगभग 28 वर्ष) का मौत हो गया। यह घटना शनिवार को दिन में लगभग 12:30 बजे की है। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री भी है। बताया जा रहा है कि ठेकेदार बृजराज सिंह ऑपरेटर को हायर कर एलएंडटी को एजेक्स मशीन ऑपरेटर के रूप में मात्र एक दिन पहले 20 फरवरी 2026 को ज्वाइन कराया था। मात्र एक दिन काम करने के बाद दूसरे दिन 21 फरवरी को पीसी 2 से गोपदा के लिए एजेक्स मिक्सिंग मशीन, रजिस्ट्रेशन नम्बर एन एल 01 -ए डी -0135 में मेटेरियल लेकर निकला था और मनातू-डुमरी लाईन में फायरक्ले के पास वाहन अचानक पलट गया। बताया जा रहा है कि ऑपरेटर के पास सुरक्षा के लिए हेलमेट वगैरह नहीं था। दुर्घटना के बाद कंपनी घायल ऑपरेटर को आनन-फानन में एम्बुलेंस से हजारीबाग लेकर निकली लेकिन कुंडिलबागी के पास वह दम तोड़ दिया। समाचार लिखे जाने तक केरेडारी पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *