मिक्स्ड डिसएबल्ड इंडिया-इंग्लैंड मैच आज

जयपुर | इंग्लैंड की मिक्स्ड डिसएबल्ड क्रिकेट टीम पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए भारत आई हुई है। इस सीरीज के तीन मैच खेले जा चुके हैं। अब दो मैच जयपुर में होंगे। बुधवार को जयपुरिया एकेडमी में भारत और इंग्लैंड की मिक्स्ड डिसएबल्ड टीमों के बीच मैच खेला जाएगा। सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच शुक्रवार 6 फरवरी को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें मंगलवार को जयपुर पहुंच गईं। भारतीय टीम के कोच राजस्थान के रणजी क्रिकेटर रोहित झालानी हैं। सीरीज में इंग्लैंड की टीम 2-1 से आगे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *