मिट्‌टी ढहने से चार युवक दबे, 2 की मौत:ट्यूबवेल से कुएं का कनेक्शन करने के लिए खोदा था 20 फीट गहरा गड्‌ढा

पाली में 20 फीट गहरे गड्‌ढे की अचानक मिट्‌टी ढहने से चार लोग दब गए। इनमें से दो युवकों की मौत हो गई। दो युवकों को बचा लिया गया। 300 फीट दूर ट्यूबवेल से कुएं का कनेक्शन करने के लिए यह गड्‌ढा खोदा गया था। हादसा चंडावल थाना क्षेत्र के चंडावल से केरिया बेरा रास्ते पर बावरियों की ढाणी में मंगलवार सुबह 11 बजे हुआ। सीओ सोजत सिटी रतनाराम देवासी ने बताया- हादसे में महेंद्र कुमार (34) पुत्र सम्पतराम बावरी और लक्ष्मण (26) पुत्र बालूराम बावरी की मौत हो गई। उनकी बॉडी सोजत सिटी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाई गई है। वहीं जवरीलाल (26) पुत्र सम्पतलाल बावरी और मनोहर (42) पुत्र सम्पतलाल बावरी घायल हो गए। उनका सोजत हॉस्पिटल में इलाज जारी है। देखें हादसे की PHOTOS… 40 फीट लंबा गड्‌ढा खोदा था बावरियों की ढाणी में ट्यूबवेल से करीब 300 फीट की दूरी पर एक खुला कुआं है। जिसका जलस्तर बढ़ाने के लिए ट्यूबवेल से कुएं की तरफ करीब 40 फीट लंबा और 20 फीट गहरा गड्‌ढा खोदा गया था। महेंद्र, लक्ष्मण, जवरीलाल और मनोहर ने इसमें कनेक्शन कर दिया था। आगे पाइपलाइन जोड़ी जानी थी। ऐसे चारों गड्‌ढे में ही खड़े थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी ढह गई और चारों इसमें दब गए। शोर मचा तो ढाणी के लोग उन्हें बचाने दौड़े। कोई फावड़ा लेकर मिट्टी हटाने लगा तो किसी ने हाथों से मिट्टी खोदनी शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद जवरीलाल और मनोहर को बाहर निकाल लिया। उन्हें इलाज के लिए सोजत सिटी हॉस्पिटल पहुंचाया। वहीं महेंद्र और लक्ष्मण करीब 20 फीट की गहराई में मिट्टी में दब गए थे। उनका समय पर रेस्क्यू नहीं हो पाया और दोनों की मौत हो गई। इनपुट: उगमराज चौहान, चंडावल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *