मिट्टी धंसने से स्टाप डेम में बहा युवक

भास्कर न्यूज| महासमुंद सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रक्सा में मिट्टी धंस जाने से एक युवक स्टाप डैम में बह गया। घटना गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। देर रात तक युवक का पता नहीं चल पाया। 4 घंटे बाद भी लापता युवक की कोई सुराग नहीं मिल पाया। इधर जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रक्सा निवासी भोलाराम पटेल ग्राम रक्सा शोभाराम हर दिन के तरह सुबह नाले के तरफ घूमने निकला था। जैसे ही बाबाकुटी के पास बही नाली (नाला) में बने स्टाप डैम के पास पहुंचा तो अचानक वहां की मिट्टी नीचे धंस गया। और युवक पानी में बह गया। युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े। तब तक युवक गहराई में जा चुका था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल सूचना थाने में दी। जहां एसडीआरएफ की टीम सूचना पर घाट में पहुंची। और युवक की खोजबीन शुरू की गई, लेकिन 6 बजे तक भी लापता युवक को नहीं ढूंढ़ पाई। शाम होने पर अंधेरा होेने कारण टीम के द्वारा रेस्क्यू रोक दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *