मिट्टी लदे ट्रैक्टर का कपलिंग टूटा, चालक की दबकर मौत:कोरबा में जेसीबी से खोदी गई मिट्टी को ट्रैक्टर से ले जा रहा था ड्राइवर

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया में एक दर्दनाक हादसे में ईंट भट्ठे के लिए मिट्टी ढो रहे ट्रैक्टर चालक दिलहरण यादव की ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब जेसीबी मशीन से खोदी गई मिट्टी को ट्रैक्टर में लोड किया जा रहा था। मिट्टी लोड करने के बाद जैसे ही दिलहरण ट्रैक्टर लेकर निकला, अचानक ट्रैक्टर का कपलिंग टूट गया। इस दौरान चालक दिलहरण अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आ गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद जेसीबी चालक मौके से फरार स्थानीय निवासी झुमुकलाल प्रजापति के ईंट भट्ठे के लिए यह मिट्टी ले जाई जा रही थी। हादसे के बाद जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया। ग्राम बरपाली निवासी दिलहरण के चार बच्चे हैं, जिनमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी मौके पर पहुंची और पति का शव देखकर बिलख पड़ीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार जेसीबी चालक की तलाश जारी है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *