मिठाई दुकान व भोजनालय में एक्सपायरी कोल ड्रिंक्स मिलने पर जुर्माना लगाया गया

भास्कर न्यूज|लोहरदगा होली पर्व को लेकर उपायुक्त लोहरदगा डॉ. कुमार ताराचंद के निर्देश पर सोमवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डा मोईन अख्तर के नेतृत्व में बक्सीडीपा, सेन्हा प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत विभिन्न मिष्ठान भंडार, रेस्टोरेंट, होटल, किराना दुकान व ठेला खोमचा आदि का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के क्रम में केशरी स्वीटस एंड स्नैक्स व मैसर्स उमंग भोजनालय में काफी मात्रा में विभिन्न ब्रांड के एक्सपायरी पेय पदार्थ पाए गए। इस प्रकार के लगभग चार हजार रूपए मूल्य का पेय पदार्थ को मौके पर ही नष्ट किया गया। साथ ही दोनों प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 59 के तहत हजार रूपए का अर्थदंड भी लगाया गया। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृति नहीं करने की चेतावनी दी गई। जांच के क्रम में पनीर, रसगुल्ला हल्दी इत्यादि की ऑन स्पॉट जांच की गई। प्रथम दृष्टया में सारे नमूने पाए गए। मैसर्स शिवानी स्टोर से सेन्हा में निर्मित बर्फानी आटा व रांची में निर्मित इमली लॉलीपॉप का वैधानिक नमूना संग्रह किया गया। दोनों नमूनों को रसायनिक व गुणवत्ता जांच के लिए नामकुम स्थित राज्य जांच खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इसके साथ ही सड़क के किनारे लगे ठेले खोमचे में बेचे जाने वाले चाट छोला, चटनी इत्यादि की जांच की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *