मिड डे मील दफ्तर कर्मचारी यूनियन के जिला अध्यक्ष को नजरबंद किया

जालंधर| मुख्यमंत्री भगवंत मान की जालंधर यात्रा के दौरान पुलिस की ओर से सर्व शिक्षा अभियान/मिड डे मील दफ्तर कर्मचारी यूनियन के जिला अध्यक्ष शोभित भगत को उनके घर में नजरबंद किये जाने पर कर्मचारी संघ ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। इस मौके यूनियन नेता राजिंदर संधा, कुलदीप सिंह, प्रवीण शर्मा और जगमोहन सिंह ने कहा कि सत्ता में आने से पहले वादा किया था कि कर्मचारियों की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा, लेकिन अब पुलिस बल के दम पर कर्मचारियों की आवाज को दबाया जा रहा है। नेताओं ने सरकार से सवाल किया कि जब कैबिनेट द्वारा कर्मचारियों को नियमित करने की मंजूरी दिए तीन महीने बीत चुके हैं, तो अभी तक इसके आदेश जारी क्यों नहीं किए जा रहे? कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस भेजकर उनके परिवारों में डर का माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मचारी कोई अपराधी या आतंकवादी नहीं हैं और सरकार की इस दमनकारी कार्रवाई का डटकर विरोध किया जाएगा। यूनियन ने चेतावनी दी कि पुलिस के पहरे लगाकर उनकी जायज मांगों के लिए उठने वाली आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *