सवाई माधोपुर की मित्रपुरा थाना पुलिस ने दस दिन पूर्व हुई चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है। थानाधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि सन्ताेष कुमार गर्ग (41) पुत्र ताराचन्द गर्ग निवासी जयपुरिया कालोनी मित्रपुरा ने मित्रपुरा थाने में 15 को बीती रात उसके गोदाम में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने पर SP ममता गुप्ता के निर्देशन में थानाधिकारी यशपाल सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने आसूचना संकलन व अन्य गाेपनीय जानकारी के आधार पर अनुसंधान के दौरान संदिग्ध आरोपी अभिराज सिंह राजावत उर्फ हिमांशु (19) पुत्र भवानी सिंह निवासी राजपूत मोहल्ला मनीष (18) पुत्र हरकेश माली निवासी मीठी कोठी मोहल्ला मित्रपुरा, मोहम्मद इंतजार अली उर्फ इन्तखान (22) पुत्र इकत्यार अली निवासी माली मोहल्ला मित्रपुरा काे पुछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। चोरी का माल किया बरामद मित्रपुरा पुलिस ने आरोपियों की सूचना पर उनके कब्जे से चोरी हुए सामान मिराज के 22 पैकेट 20 रुपये वाले, रामकरण बीडी सादा एक कार्टून पैक व 33 पैकेट, रामकरण बीडी स्पेशल 1 कार्टून पैक व 21 पैकेट चार छोटे कट्टे विमल जर्दा, दिलबाग 12 पैकेट एक कट्टे मे, दिलबाग जर्दा 11 पैकेट एक कट्टे में, सरसे तेल सील पैक 2 पीपे व 2 पीपे सरसों तेल खुले हुए जब्त किया गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से अन्य चोरियों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस को आरोपियों से अन्य चोरियों के खुलासे की संभावना है।


