बोकारो | मिथिला सांस्कृतिक परिषद कार्यकारिणी की बैठक निदेशक मंडल संयोजक राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सेक्टर-4 स्थित मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल में हुई। इसमें सर्वसम्मति से 2 मार्च को स्कूल के प्रांगण में फगुआ महोत्सव आयोजन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपाध्यक्ष समरेंद्र झा, मिहिर मोहन ठाकुर, एसके झा, अविनाश झा, तरुण झा, विजय मिश्र, कृष्ण चंद्र झा, विजय झा, महासचिव नीरज चौधरी, विद्यालय सचिव दिलीप झा, कार्यक्रम निदेशक अरुण पाठक, प्रदीप कुमार, प्रकाश, प्रदीप झा, सुशील झा, अरविंद मिश्रा, शिवेश पाठक, सुनील मोहन आदि मौजूद थे।


