भास्कर न्यूज | धमतरी बीसीएस पीजी कॉलेज धमतरी में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा मिनी स्टार्टअप एग्जीबिशन कॉम्पटीशन एवं कल्चरल कंजर्वेशन-कुंजीन ऑफ छत्तीसगढ़ विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधि का आयोजन हुआ। मिनी स्टार्टअप एग्जीबिशन कॉम्पीटीशन में प्रथम घनेश्वरी एमए द्वितीय सेमेस्टर, द्वितीय हर्षिता साहू एमए चतुर्थ सेमेस्टर, तृतीय गुंजन साहू एमए, चतुर्थ सेमेस्टर, कल्चरल कंजर्वेशन कुंजीन ऑफ छत्तीसगढ़ में प्रथम एकता देवांगन एमए द्वितीय सेमेस्टर, द्वितीय लव कुमार एमए द्वितीय सेमेस्टर, तृतीय गोपेश कुमार एमए चतुर्थ सेमेस्टर थे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता कौशल, नवाचार क्षमता, रचनात्मकता तथा स्थानीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना था। कार्यक्रम अंतर्गत विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने अभिनव स्टार्टअप आइडियाज प्रस्तुत किए तथा छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई। इस पहल ने न केवल विद्यार्थियों की व्यावहारिक समझ को सुदृढ़ किया, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता और स्थानीय संसाधनों के महत्व को समझने का अवसर भी प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान, खानपान की विविधता और लोक परंपराओं की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी। निर्णायक मंडल में डॉ. चंद्रिका साहू, डॉ. हेमवती ठाकुर, ग्रेस कुजूर, रीता लकरा, जयश्री पंचागम, डॉ. तामेश्वरी साहू, नीता मित्तल रहे। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. सरला द्विवेदी, डॉ. पल्लवी महतो, भूपेंद्र साहू, निशा तिवारी आदि उपस्थित थे।


