मिर्ज़ाचौकी | मालदा डिविजन अंतर्गत मिर्ज़ाचौकी रेलवे स्टेशन पर सोमवार को अज्ञात लोगों द्वारा चेन पुलिंग किए जाने का मामला सामने आया है। रेल यात्रियों के अनुसार मंगलवार को रक्सी स्थान पर भक्तों की सुविधा के लिए ट्रेन कुछ समय के लिए रोकी जाती है, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो। बावजूद इसके कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ट्रेन को अधिक देर तक रोकने के उद्देश्य से चेन पुलिंग कर दी गई। बताया जाता है कि इस कारण गया पैसेंजर ट्रेन निर्धारित समय से कुछ मिनट विलंब से भागलपुर के लिए रवाना हुई, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।


