एयरफोर्स (IAF) ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार ‘S-400 सुदर्शन’ एयर डिफेंस सिस्टम का वीडियो जारी किया है। इसमें सेना ने इस एयर डिफेंस सिस्टम की खूबियां बताई हैं, सेना ने कहा है- मिलिट्री की हिस्ट्री में सुदर्शन ने इतिहास का अब तक का सबसे लंबी दूरी का ‘एयर किल’ दर्ज किया है। संभावना है कि शुक्रवार को होने वाले वायु शक्ति-2026 में पहली बार दुनिया आधिकारिक तौर पर S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की उस फुटेज को देखेगी। जिसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमा पार 300 किमी दूर दुश्मन को नेस्तनाबूद किया था। एयरफोर्स के जारी किए वीडियो में ‘सुदर्शन’ (S-400) मिसाइल सिस्टम गरजते हुए आसमान में दुश्मन के टारगेट को सटीकता से भेदते हुए दिखाया गया है। इस ऑपरेशन के दौरान सिस्टम ने ऐसी दूरी से दुश्मन के विमान को मार गिराया, जो अब तक वैश्विक सैन्य इतिहास में एक रिकॉर्ड है। बता दें कि S-400 सुदर्शन को ‘आसमान का अभेद्य कवच’ कहा जाता है। यह सिस्टम 400 किलोमीटर तक की रेंज में एक साथ कई लक्ष्यों (मिसाइल, ड्रोन, लड़ाकू विमान) को ट्रैक कर उन्हें नष्ट करने में सक्षम है। तीन पॉइंट्स में समझिए पूरा वीडियो अब देखिए वो फुटेज जो एयरफोर्स ने जारी किए भारत का S-400 एयर डिफेंस क्या है और कितना ताकतवर? S-400 एक एयर डिफेंस सिस्टम है, यानी ये हवा के जरिए हो रहे अटैक को रोकता है। ये दुश्मन देशों के मिसाइल, ड्रोन, राकेट लॉन्चर और फाइटर जेट्स के हमले को रोकने में कारगर है। इसे रूस के एलमाज सेंट्रल डिजाइन ब्यूरो ने बनाया है और दुनिया के बेहद आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम में इसकी गिनती होती है। भारत और रूस के बीच S-400 की 5 यूनिट के लिए 2018 में करीब 40 हजार करोड़ रुपए की डील हुई थी। इस सिस्टम की खासियत क्या है? वायुशक्ति से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… राजस्थान में 12000KG बारूद से दहल उठेगा पाकिस्तान बॉर्डर:77 फाइटर जेट दिखाएंगे ताकत, राष्ट्रपति मुर्मू पहली बार लड़ाकू हेलिकॉप्टर में भरेंगी उड़ान पाकिस्तान बॉर्डर के पास राजस्थान के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज (जैसलमेर) में भारतीय वायुसेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास ‘वायु शक्ति-2026’ कल (27 फरवरी) होगा। (पढ़ें पूरी खबर)


