मिल्क कलेक्शन सेंटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी: शिल्पी

रांची | कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य में मिल्क कलेक्शन सेंटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। दूध संग्रह में बिचौलिया प्रथा खत्म की जाएगी। वे शुक्रवार को होटवार स्थित मेधा डेयरी प्लांट का औचक निरीक्षण करने पहुंची थी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लांट के अधिकारियों और कर्मचारियों से बात की। उन्होंने कहा कि मिल्क कलेक्शन सेंटरों में वृद्धि करने का उद्देश्य राज्य के पशुपालकों से उचित मूल्य पर दूध लेना है। राज्य में 10 हजार लीटर से दूध कलेक्शन का काम शुरू हुआ था, अब रोज करीब 3 लाख लीटर दूध का कलेक्शन हो रहा है। लेकिन, बाजार की मांग प्रतिदिन 10 लाख लीटर दूध की है। बाजार की इस मांग को दूसरी कंपनियां पूरी कर रही हैं, जबकि मेधा के उत्पाद की क्वालिटी सबसे ज्यादा बेहतर है। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में बिचौलिए सक्रिय हैं। ऐसे में पशुपालकों को उनके दूध का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में यह जरूरी है कि मिल्क कलेक्शन सेंटर में इजाफा कर बिचौलियों के सिंडिकेट को खत्म किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *