मिहिजाम में ठेका कंपनी के कर्मियों की हड़ताल:वेतन और सुविधाओं की मांग, कर्मियों ने कंपनी के स्टाफ पर लगाए कई गंभीर आरोप

मिहिजाम नगर परिषद में ठेके पर काम कर रही सफाई कंपनी पाथेय के 30 संविदा कर्मी गुरुवार से हड़ताल पर हैं। कर्मी वेतन, पीएफ, मेडिकल और अन्य सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। कर्मियों ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। स्थानीय निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है: कर्मी कर्मियों का आरोप है कि सफाई गाड़ियों का उचित रखरखाव नहीं होता। अधिकारों की मांग करने पर उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। वेट मैनेजर अंगद उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। कर्मचारियों के अनुसार, हड़ताल किए बिना उन्हें वेतन नहीं मिलता। पिछले 9 महीनों से उनका पीएफ काटा जा रहा है, लेकिन कोई दस्तावेज नहीं दिया गया। विरोध प्रदर्शन में विजय हांसदा, सौरभ मल्लिक समेत 20 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि समय पर वेतन नहीं मिलने से परिवार का पालन-पोषण मुश्किल हो रहा है। चालकों का भुगतान भी जल्द किया जाएगा: मैनेजर इधर, कंपनी के मैनेजर केके सिंह ने बताया कि चालकों को छोड़कर सभी कर्मियों का भुगतान कर दिया गया है। चालकों का भुगतान भी जल्द किया जाएगा। उन्होंने शहर में सफाई व्यवस्था जल्द बहाल करने का आश्वासन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *