मींटिंग में महिलाओं की सुरक्षा और वेतन बढ़ौतरी की मांग

भास्कर न्यूज | अमृतसर सीटू से संबंधित जत्थेबंदियों मिड-डे मील वर्कर यूनियन सीटू, आशा वर्कर फैसिलिटेटर यूनियन सीटू, मनरेगा कर्मी यूनियन सीटू, आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन सीटू और जनवादी स्त्री सभा एडवा ने संयुक्त रूप से बैठक कर महिला दिवस मनाया। एडवोकेट कंवलजीत कौर, चरणजीत कौर, सरोज बाला सुमन रानी और तरसेम टपियाला ने बैठक की अध्यक्षता की। सीटू के पंजाब वित्त सचिव कामरेड सुच्चा सिंह अजनाला और पंजाब संयुक्त सचिव गुरविंदर कौर हरिया ने कहा कि केंद्र सरकार के शासन में महिलाओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। उन्होंने बलात्कार, हत्या और दहेज के मामलों में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की। स्कीम वर्कों को तिगुना मान भत्ता दिया जाता है। जबकि उनकी दिहाड़ी 322 रुपए है जो लगातार नहीं दी जा रही। आज महिलाओं का समूह मांग करता है कि महिलाओं की सुरक्षा का प्रबंध किया जाए और वर्करों को तनख्वाह कम से कम 26000 रुपए महीना दी जाए। उन्होंने बताया कि 23 मार्च को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान दिवस मनाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *