मुंगेली के अमोरा में समाधान शिविर:14 ग्राम पंचायतों के 4182 आवेदनों का निराकरण; 344 शौचालयों की मिली मंजूरी

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड के ग्राम अमोरा में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने भाग लिया। शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को सहायता प्रदान की गई। 344 शौचालयों की तत्काल स्वीकृति दी गई। मनरेगा के अंतर्गत 7 लोगों को पशु शेड निर्माण की मंजूरी मिली। 33 लोगों को नए जॉब कार्ड और 54 को नए राशन कार्ड दिए गए। 61 लोगों को पेंशन स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई। महतारी वंदन योजना के 2 हितग्राहियों को शॉल और श्रीफल दिए गए। शिक्षा विभाग ने 9 बच्चों को श्रवण यंत्र, लो विजन किट, ब्रेल लिपि किट, एमआर किट और व्हील चेयर वितरित किए। 5 किसानों को सौंपा चेक कृषि क्षेत्र में 6 किसानों को पावर स्प्रेयर दिया गया। 5 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 1.80 लाख रुपए का चेक मिला। 10 किसानों को केसीसी के तहत 9.34 लाख रुपए का ऋण स्वीकृत किया गया। समस्याओं का हो रहा तुरंत समाधान प्रभारी मंत्री देवांगन ने कहा कि सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच है कि जनता को कोई परेशानी न हो। मुख्यमंत्री खुद समाधान शिविरों का निरीक्षण कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *