मुंगेली में अनाधिकृत जगह बस रोकने पर कार्रवाई:11 बस संचालकों से वसूला 8,700 रुपये का जुर्माना, चार नए बस स्टॉपेज होंगे

मुंगेली में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए जिला परिवहन विभाग ने कार्रवाई की है। निर्धारित बस स्टॉपेज की जगह दूसरी जगहों पर बस रोकने वाले 11 बस संचालकों पर चालान की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में कुल 8,700 रुपये का जुर्माना वसूला गया। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला परिवहन अधिकारी को बस स्टॉपेज चिन्हित करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत शहर में चार नए बस स्टॉपेज प्रस्तावित किए गए हैं। ये स्टॉपेज मुंगेली-बिलासपुर मार्ग पर दाऊपारा चौक, मुंगेली-पंडरिया मार्ग पर पड़ाव चौक, लोरमी तिराहा और लोरमी-बिलासपुर मार्ग पर पड़ाव चौक पर बनाए जाएंगे। बस संचालकों को दी गई चेतावनी जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि बस संचालक नियमों के विरुद्ध अनाधिकृत स्थानों पर बसें रोक रहे थे। इससे यातायात व्यवस्था बाधित हो रही थी। सभी बस संचालकों को चेतावनी दी गई है कि वे भविष्य में केवल चिन्हित स्थानों पर ही बसें रोकें और यातायात नियमों का पालन करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *