मुंगेली में पिकअप पेड़ से टकराई:चौथिया कार्यक्रम से लौट रहे 16 लोगों की गाड़ी पलटी, 20 साल की युवती की मौत

मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर बबूल के पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार 20 साल की अन्नपूर्णा साहू की मौत हो गई। हादसा सारधा मुख्य नहर के पास हुआ, जब वाहन का चालक नियंत्रण खो बैठा। ग्राम सरईपतेरा के साहू परिवार के 16 लोग मुंगेली के घोरपुरा से चौथिया कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान सारधा मुख्य नहर के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद पिकअप गाड़ी बबूल के पेड़ से टकरा गई और पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में अन्नपूर्णा साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 12 लोग घायल हो गए। घायलों में 6 की हालत गंभीर हादसे में घायल हुए 12 व्यक्तियों में से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य 6 घायलों का इलाज लोरमी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पुसिल ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया हादसे की सूचना मिलते ही लोरमी पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल भेजा गया और सड़क सुरक्षा को लेकर अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *