मुंगेली CMHO ने निजी अस्पताल का निरीक्षण किया:डॉ. शीला साहा ने निर्धारित सभी मानकों और नियमों का पालन करने पर दिया जोर

मुंगेली CMHO डॉ. शीला साहा ने लोरमी स्थित साहू हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण छत्तीसगढ़ नर्सिंग होम अधिनियम 2013 के तहत जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के महिला-पुरुष वार्ड, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर और दवा भंडारण कक्ष सहित कई प्रमुख विभागों का गहन अवलोकन किया गया। इसमें अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं, डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की उपस्थिति, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की विस्तार से जांच की गई। CMHO ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि मरीजों के उपचार के दौरान सभी आवश्यक विशेषज्ञ डॉक्टर समय पर उपलब्ध रहें। उन्होंने शासन की ओर से निर्धारित सभी मानकों और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। लापरवाही पर होगी कार्रवाई निरीक्षण के दौरान अस्पताल में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, पंजीयन संबंधी दस्तावेज और अन्य आवश्यक संसाधनों की भी जांच की गई। डॉ. साहा ने स्पष्ट किया कि जिले में संचालित सभी निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम्स की नियमित जांच जारी रहेगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *