मुंडियर| क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान चली तेज हवा ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। फसलों में नुकसान हुआ है। मौसम के बदले मिजाज के कारण मुंडियर और आसपास के इलाकों में गेहूं की खड़ी फसल खेतों में पूरी तरह आड़ी गिर गई है। किसानों का कहना है कि इस बार फसल बहुत अच्छी थी और दाना पकने की कगार पर था, लेकिन अचानक चली तेज हवा के दबाव को भारी बालियां झेल नहीं सकीं। फसल के जमीन पर गिरने के कारण अब दानों के भराव और चमक पर बुरा असर पड़ेगा। जिससे प्रति बीघा पैदावार में भारी गिरावट आने की आशंका है।


