मुंबई भाग रही थीं दुर्ग की लड़कियां,नागपुर में पकड़ी गई:इंस्टाग्राम पर अनजान युवक ने फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने का दिया था झांसा

छत्तीसगढ़ के रायपुर के महादेव घाट से लापता हुई भिलाई की चार नाबालिग लड़कियों को दुर्ग पुलिस ने नागपुर रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है। इन लड़कियों की इंस्टाग्राम पर मुंबई के एक अनजान युवक से दोस्ती हुई थी। सभी लड़कियां उस युवक के बहकावे में आकर बिना बताए घर से निकल गई थीं। महादेव घाट घूमने निकलीं, फिर हो गईं लापता घटना 21 जुलाई की है। चारों नाबालिग लड़कियां रायपुर के महादेव घाट घूमने गई थीं, लेकिन इसके बाद अचानक उनका मोबाइल बंद हो गया और परिजनों से संपर्क टूट गया। काफी देर तक इंतज़ार करने और खोजबीन के बाद जब वे नहीं मिलीं, तो परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन से मिला सुराग परिजनों की शिकायत के बाद सुपेला पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में जांच शुरू की। पुलिस ने महादेव घाट क्षेत्र के CCTV फुटेज और लड़कियों के मोबाइल लोकेशन की जांच की। जांच में पता चला कि चारों लड़कियां ट्रेन से मुंबई की ओर रवाना हो चुकी थी। इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, मुंबई बुलाया गया था पूछताछ और मोबाइल डेटा की जांच से पता चला कि चारों लड़कियों की इंस्टाग्राम पर एक युवक से जान-पहचान हुई थी, जिसने खुद को मुंबई का निवासी बताया था। उसने लड़कियों को घूमाने और फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने का झांसा देकर मुंबई बुलाया था। नागपुर से हुआ रेस्क्यू, अब मुंबई लिंक की जांच पुलिस ने तुरंत नागपुर पुलिस से संपर्क कर संयुक्त कार्रवाई की। चारों लड़कियों को नागपुर रेलवे स्टेशन से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया और अब उन्हें दुर्ग लाया जा रहा है। पुलिस इस मामले में मुंबई कनेक्शन और युवक के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। सीएसपी ने की अभिभावकों से अपील सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखें, ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। सोशल मीडिया पर बढ़ती दोस्ती और आकर्षक झांसे, बच्चों को गलत दिशा में ले जा सकते हैं। पुलिस अब इस मामले में मुंबई लिंक को लेकर आगे की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *