मुंबई सेंट्रल-भिवानी-मुंबई सेंट्रल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाई:कल से फुलेरा-रेवाड़ी होकर चलेगी ट्रेन, सीकर के रींगस स्टेशन पर होगा ठहराव

रेलवे के द्वारा यात्रियों को राहत देने के लिए मुंबई सेंट्रल-भिवानी-मुंबई सेंट्रल द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में 9 ट्रिप का विस्तार किया गया है। साथ ही कल से यह ट्रेन बदले हुए रूट से चलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशिकिरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09001/09002 मुंबई सेंट्रल-भिवानी-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में मुंबई सेंट्रल से 20 दिसंबर से 17 जनवरी और भिवानी से 21 दिसंबर से 18 जनवरी तक 9 ट्रिप का विस्तार किया गया है। वहीं जयपुर स्टेशन पर ट्रैफिक ब्लॉक के कारण यह ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होने के बाद परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-नारनौल-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। जो रास्ते में रींगस,नीमकाथाना और नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *