मुकंदरा टाइगर रिजर्व ने बच्चों को बांटे स्कूल बैग:वन्यजीव संरक्षण का संदेश देकर स्टूडेंट्स को किया प्रेरित

मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व ने सामाजिक सहभागिता और शिक्षा प्रोत्साहन के तहत एक महत्वपूर्ण पहल की है। इसके तहत मालपुरा, दीपुरा, अमरपुरा और धारडी स्थित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग और स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें वन एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराना था। यह पहल बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक होगी। यह कार्यक्रम उपवन संरक्षक, मुकंदरा टाइगर रिजर्व के मार्गदर्शन में और श्री मुथु एस के निर्देशन में आयोजित किया गया। इसमें कोलीपुरा रेंजर परमानंद गोचर, वनपाल हरलाल सिंह सहित RFBDP के रानी शर्मा, विकास मीणा, रामवतार गुर्जर और अनुज उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने सरल उदाहरणों के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता, जल-संरक्षण और पर्यावरण संतुलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *