नवलगढ़ के मुकुंदगढ़ के बाईपास रोड स्थित श्री नृसिंह दास बालाजी मंदिर परिसर में बने श्री श्याम मंदिर की स्थापना के 17 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को पैदल निशान यात्रा का आयोजन किया गया। समाजसेवी रामकुमार सैनी ने बताया- यात्रा से पहले मंडी स्थित श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में निशान पूजन किया गया। पंडित कपिल शर्मा के आचार्यत्व में पार्षद अजय सैनी ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ यह पूजन संपन्न कराया। निशान यात्रा मंडी सर्किल से शुरू होकर लक्ष्मणगढ़ सर्किल होते हुए स्टेशन रोड से बाईपास स्थित श्री नृसिंह बालाजी मंदिर पहुंची। मंदिर परिसर में स्थित श्याम मंदिर में भक्तों ने बाबा श्याम को निशान अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद बाबा श्याम की ज्योत प्रज्ज्वलित की गई और महाआरती के बाद भक्तों को भोग व प्रसाद वितरित किया गया। इस आयोजन में मंडावा खंड संघ चालक प्रेमपाल दूलर, राजेश कुमावत, समाजसेवी चंद्रपाल दूलर, श्याम भूत, योगेश सैनी, सुनील साबू, मोनू सैनी, मनीष सैनी, अनु सैनी, अशोक सैनी, आरती देवी, संचिता साबू, मनीषा सैनी, ज्योति सैनी, किरण जालान, सुशीला देवी, रंजना साबू, दीपक साबू, मुकेश बारी, मनोज पोरवाल, प्रदीप मुहाल, ओपी बिरख, बालगोविंद बेरीवाला, बालकिशन कंचन शर्मा, राजकुमारी सैनी, किरण जालान, दिनेश यादव, राकेश सैनी, ओमप्रकाश सैनी, मुकेश रेबारी और सुरेश रेबारी सहित अनेक भक्तों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और व्यवस्थाओं में सहयोग किया। श्री सिद्धेश्वर महादेव आश्रम के संत अभय नाथ के सानिध्य में निकाली गई इस पैदल निशान यात्रा में श्याम दरबार की झांकी भी शामिल थी। यात्रा के दौरान डीजे के साथ-साथ श्याम प्रेमी चंगों पर बाबा श्याम के होली धमालों पर नृत्य करते और भगवा गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। मंडी स्थित प्रतिष्ठान मालिकों और सनातन धर्म प्रेमियों ने पुष्प वर्षा कर पैदल निशान यात्रा का स्वागत किया।


