मुकेश हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग हुई

भास्कर न्यूज | महासमुंद छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पत्रकार मुकेश चंद्रकार की निर्मम हत्या और शव को सैप्टिक टैंक में छुपाने की घटना ने प्रदेशभर में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। महासमुंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने इस घटना को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंनें प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। डॉ. रश्मि चंद्राकर ने कहा कि यह घटना प्रदेश में कानून-व्यवस्था के पूरी तरह ध्वस्त होने का प्रमाण है। पत्रकार मुकेश चंद्रकार ने सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार को उजागर किया था, जिसके बाद ठेकेदार उनसे नाराज था। इसी ठेकेदार ने मुकेश को अपने घर बुलाया और हत्या कर शव को सैप्टिक टैंक में छुपा दिया। पीडब्ल्यूडी विभाग में हुए बड़े सड़क घोटाले को उजागर करने के कारण मुकेश चंद्रकार को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंनें कहा कि यह घटना स्वतंत्र पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की आजादी पर सीधा हमला है। डॉ. चंद्राकर ने पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा, पत्रकारों को निर्भीक होकर अपना काम करने के लिए सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए। साथ ही, समाज को ऐसे अपराधों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। उन्होंनें पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *