मुक्तसर में पुलिस ने चोरी करने वाले 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 5 बाइक बरामद हुई है। डीएसपी अवतार सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर दीपिका रानी मुख्य अधिकारी थाना गिद्दडबाहा को उस समय सफलता मिली जब पुलिस ने मुखबरी के आधार पर नाकाबंदी करते हुए दो लोगों को चोरी के 2 बाइक एक बिना नंबरी और एक बाइक नंबर PB 30 Q 4871 सहित काबू किया। आरोपियों की पहचान वकील सिंह निवासी कोटभाई और जगनदीप सिंह निवासी अबोहर के तौर पर हुई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों से तीन और बाइक बिना नंबरी बरामद किए गए। आरोपियों से और पूछताछ की जा रही है। डीएसपी अवतार सिंह ने बताया कि आरोपी वकील सिंह पर पहले भी दो मामले दर्ज हैं और जगनदीप सिंह पर पहले कोई मुकद्दमा दर्ज नहीं है। डीएसपी ने बताया कि इस मामले में बेअंत सिंह वासी कोटभाई को भी नामजद किया गया है जिसकी गिरफ्तारी फिलहाल बाकी है।


