मुक्तसर में दो बदमाशों ने गंडासा दिखाकर लूटी कार:शादी समारोह में हुई लूट का खुलासा, पुलिस ने दोनों को दबोचा

पंजाब के मुक्तसर जिले के गिद्धड़बाहा में एक शादी समारोह के दौरान हुई लूट की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। मलोट रोड स्थित लीला रिजॉर्ट में चल रहे फंक्शन के दौरान दो बदमाशों ने एक व्यापारी के ड्राइवर से कार लूट ली थी। व्यापारी जब अपने परिवार के साथ समारोह में शामिल हुआ था, तब उसका ड्राइवर कार पार्क कर रहा था। मदद का बनाया बहाना इसी दौरान मौके पर मौजूद दो युवक मदद का बहाना बनाकर ड्राइवर के पास पहुंचे। उन्होंने ड्राइवर को धमकाया और गंडासा दिखाकर कार लेकर फरार हो गए। डीएसपी अवतार सिंह राजपाल के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान की। दोनों आरोपी गांव विर्क खेड़ा के रहने वाले हैं। कार और बाइक बरामद हरमनदीप सिंह उर्फ हरमन और जगवीर सिंह उर्फ जग्गा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने लूटी गई कार के साथ वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक भी बरामद कर ली है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि क्या उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड है या वे किसी बड़े गिरोह से जुड़े हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *