मुक्तसर में नशा तस्करी का भंडाफोड़:715 ग्राम हेरोइन और 7 तस्कर गिरफ्तार, 3 वाहन जब्त

मुक्तसर जिले में पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। पुलिस ने 715 ग्राम हेरोइन बरामद की है और 7 तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी ने इसकी जानकारी दी है। पहले मामले में सदर पुलिस ने 255 ग्राम हेरोइन बरामद की। फरीदकोट के कमिआना गेट निवासी सतनाम सिंह उर्फ सत्ता और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा को गिरफ्तार किया गया। इनसे एक बाइक भी बरामद की गई है। दूसरे मामले में बरीवाला पुलिस ने 260 ग्राम हेरोइन के साथ दो लोगों को पकड़ा। श्री मुक्तसर साहिब के जसप्रीत सिंह उर्फ जशन और मोगा के प्रज्वल सेठी उर्फ शिव को गिरफ्तार किया गया। इनसे एक पल्सर बाइक बरामद हुई। तीसरे मामले में सदर मलोट पुलिस ने 255 ग्राम हेरोइन बरामद की। भागसर गांव के मनप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह तथा अबोहर के मनदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया। इनसे एक होंडा सिटी कार जब्त की गई। एसएसपी ने बताया कि नशा तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *