मुक्तसर में पुल से टकराई तेज रफ्तार कार:महिला की मौत, पति घायल, फिरोजपुर से गांव लौट रहे थे दोनों

पंजाब के मुक्तसर जिले में एक तेज रफ्तार कार पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार में सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसएफ टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना कोटभाई थाना इलाके के गांव करनीवाला के पास की है। जहां एक कार पुल से टकरा गई। मृतक महिला की पहचान गुरप्रीत कौर के रूप में हुई है। वह अपने पति सुरिंदरपाल सिंह निवासी बलोचक के साथ जा रही थी।​​​​​ व्यक्ति को एम्स किया रेफर जानकारी के अनुसार, कार सवार लोग फिरोजपुर से मलोट के गांव बलोचकेरा जा रहे थे और अचानक उनकी कार एक पुल से टकरा गई। हादसे के बाद एसएसएफ टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल मलोट के सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने महिला गुरप्रीत कौर (पत्नी सुरिंदरपाल सिंह) को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुरिंदरपाल सिंह पुत्र काबल सिंह, निवासी बलोचकेरा की हालत गंभीर होने के कारण उसे बठिंडा एम्स रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *