पंजाब के जिला मुक्तसर के मलोट में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे को खुलासा किया है। एक मॉल में स्थित स्पा सेंटर पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। इस मामले में पुलिस ने नागालैंड की एक लड़की सहित स्पा सेंटर संचालिका, एक कर्मचारी लड़के और एक ग्राहक समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। मलोट पुलिस ने एक योजनाबद्ध कार्रवाई के तहत स्काई मॉल में चल रहे स्पा सेंटर पर छापेमारी की। जहां स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। इंस्पेक्टर परमजीत सिंह एवं एसएचओ हरप्रीत कौर सहित पुलिस पार्टी द्वारा की गई इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने संचालिका, नागालैंड निवासी एक लड़की, सेंटर विशु निवासी मलोट और एक ग्राहक गोबिंदा निवासी मलोट को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


