मुक्तसर में हनी ट्रैप गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार:2 फरार, पहले फोन कर बुलाते, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते

मुक्तसर पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी रमनप्रीत गिल के अनुसार, गिरोह के सदस्य लोगों को फंसाकर उनकी वीडियो बनाते और फिर ब्लैकमेल करते थे। कुछ मामलों में आरोपी सीधे लोगों के संपर्क में आते थे। कई बार मोबाइल के जरिए भी अपना शिकार चुनते थे। गिरफ्तार आरोपियों में हरजिंदर सिंह उर्फ अर्शदीप (गिलजेवाला), जसमेल सिंह (सुखना अबलू), भोला सिंह (आशा बुट्टर), गोरा सिंह (मुक्तसर), संदीप कौर (मुक्तसर) और मनजीत कौर (आशा बुट्टर) शामिल हैं। बूटा सिंह और नेमपाल उर्फ निम्मा की गिरफ्तारी अभी बाकी है। पुलिस का मानना है कि अभी और पीड़ित सामने आ सकते हैं। कई लोग सामाजिक कारणों या डर से अब तक चुप थे। पुलिस गिरोह के पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। गिरोह के कुछ सदस्य पहले भी अन्य आपराधिक मामलों में शामिल रह चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *