मुख्यमंत्री अनुप्रति योजना के लिए आवेदन 12 तक:मेडिकल-इंजीनियरिंग समेत कई कॉम्पटिशन परीक्षाओं के लिए मिलेगी आर्थिक सहायता

कोचिंग संस्थाओं में पढ़ने के लिए राज्य सरकार की ओर से दिए जा रहे आर्थिक सहयोग के लिए 12 अप्रैल तक आवेदन किया जा सकता है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 12 अप्रैल तय की गई है। योजना में विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओं आरपीएससी की ओर से आयोजित सब इंस्पेक्टर एवं पूर्व में 3600 ग्रेड पे तथा वर्तमान में पे मैट्रिक्स में पे लेवल-10 एवं ऊपर की अन्य परीक्षा के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। पंवार ने बताया- इंजीनियरिंग, मेडिकल प्रवेश परीक्षा, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आर.आर.बी.) द्वारा आयोजित परीक्षाएं, आरएसएसबी द्वारा आयोजित परीक्षा पटवारी, कनिष्ठ सहायक के लिए पूर्व की ग्रेड पे 2400 तथा वर्तमान पे लेवल 5 से ऊपर व पूर्व की ग्रेड पे 3600 एवं पे लेवल 10 से कम की अन्य परीक्षाएओं के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। इनके अलावा क्लैट परीक्षा, बैंकिंग, बीमा की विभिन्न परीक्षाएं, सीए, एफसीसीयूइटी, इंस्टीट्यूट, सीएस सीएमए एफसीसीयूइटी परीक्षाओं की तैयारी कराने, समान अवसर प्रदान करने के लिए विभाग द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर कोचिंग संस्थान सूचीबद्ध हैं। इनमें निशुल्क कोचिंग करने के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 अप्रेल तक पात्र विद्यार्थी अपने नजदीकी ई-मित्र के माध्यम से अपनी एसएसओ आईडी में विभाग के पोर्टल पर सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में वर्ष 2024-25 के लिए कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *