मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर बांटे कंबल:महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं के बारे में दी जानकारी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन को लेकर रविवार को पाली जिले के सादड़ी में 700 महिलाओं में भाजपा नेता की ओर से कंबल बांटे गए और उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। विशेषकर महिलाओं के लिए संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
भाजपा नेता नरेश ओझा ने बताया कि रविवार को मुख्यमंत्री के जन्मदिन को लेकर सादड़ी में कई बस्तियों में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान राणकपुर रोड स्थित सेवटों का बेरा, भील बस्ती सहित तीन-चार बस्तयों में जाकर करीब 700 महिलाओं में ऊनी कंबल वितरित किए। इस दौरान उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान भीमाराम चौधरी, प्रभूलाल माली, जगदीश भाई सहित कई भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *