दौसा| भाजपा सरकार की एक साल का कार्यकाल व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस के उपलक्ष में जिलेभर में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। जिनमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। पीएमओ डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ भाजपा नेता जगमोहन मीणा ने किया। उन्होंने बताया कि जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जिला केमिस्ट एसोसिएशन, एचडीएफसी बैंक की ओर से शिविर आयोजित किए, जिनमें 151 यूनिट रक्त संग्रहण किया। इस दौरान राजकीय मेडिकल कालेज के अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. राजेंद्र यादव मौजूद थे। इसी प्रकार बालाजी ब्लड सेंटर दौसा के तत्वाधान में रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में कुछ रक्तदाताओं ने पहली बार रक्तदान किया। फाउंडर प्रेसिडेंट शिल्पा शर्मा एवं डॉ. राधेश्याम शर्मा ने बताया कि शिविर में 102 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। इस अवसर पर पिता विजय सोनी एवं पुत्र राजवीर सोनी ने एक साथ रक्तदान किया। इस दौरान शिविर औषधि नियंत्रण अधिकारी दौसा दुर्लभ कुमार शर्मा, डॉ. दीपक शर्मा,औषधि नियंत्रण अधिकारी संदीप भारद्वाज, रामजीलाल शर्मा, राजेश पारीक, राम प्रसाद शर्मा, अशोक शर्मा, अजय शर्मा कपिल शर्मा, गोपेश शर्मा, दीपक शर्मा, सुधीर शर्मा, रामबाबू शर्मा, आशुतोष पारीक, सत्य प्रकाश शर्मा, डॉ. चिराग शर्मा आदि उपस्थित रहे। बांदीकुई| भाजपा जिला महामंत्री रवि पालीवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन मनाया। विधानसभा संयोजक अभय शंकर विजय ने बताया कि भाजपा गणेश मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। इसके बाद गोशाला में जाकर गायों को चारा व गुड़ खिलाया। मुख्यमंत्री के नाम पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर जिला मंत्री महावीर रलावता भरतपुर लोकसभा विस्तारक दिनेश जोशी, अगावली, बडियाल कलां मण्डल अध्यक्ष सीताराम भगत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नीरू गुर्जर, सोशल मीडिया जिला सहसंयोजक लोकेश शर्मा, नगर गोसेवा प्रमुख जीतू हरियाणा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


