मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आदिवासियों को लेकर बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि आदिवासी सबसे बड़े हिंदू है। कई एजेंसियां सनातन को कमजोर करने में लगी हैं। इस पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। मुंगेली जिले के लोरमी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश का दुर्भाग्य है कि मुख्यमंत्री खुद को आदिवासी नहीं, जनजातीय कहते हैं। बैज ने कहा कि वे सस्ती लोकप्रियता के लिए छत्तीसगढ़ की वास्तविक समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला अत्याचार बढ़ रहे हैं। एक साल के भीतर छत्तीसगढ़ महिला अत्याचार के मामले में उत्तर प्रदेश और बिहार की श्रेणी में आ गया है। बेटियां लगातार प्रदेश से गायब हो रही हैं, लेकिन मुख्यमंत्री सिर्फ धार्मिक मुद्दों पर ध्यान दे रहे हैं। बता दें कि राजधानी रायपुर में आयोजित धर्म रक्षा महायज्ञ कार्यक्रम के दौरान सीएम ने आदिवासियों को लेकर ये बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आदिवासी सबसे बड़े हिंदू हैं। हमारे आदिवासी लोग सरना को मानते हैं, जहां देवी-देवता का प्रथम स्वरूप स्थापित करते हैं। बस्तर के बैगा उसके पुजारी होते हैं। गौरी-गौरा वहां विराजते हैं। गौरी-गौरा और शिव-पार्वती दोनों एक ही हैं। आदिवासी बहुत पहले से उन्हें पूछते पूजते हैं, इसलिए मैंने कहा, आदिवासी सबसे बड़े हिंदू हैं। आज देश में कई एजेंसियां सनातन को कमजोर करने का काम कर रही हैं, जोकि गलत है। पढ़ें पूरी खबर…


