मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना और विजय दिवस पर्व पर आयोजन:पुलिस बैंड का अनोखा प्रदर्शन, तैरते मंच पर गूंजे देशभक्ति के सुर

मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व एवं विजय दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय के तत्वावधान में भिंड पुलिस बैंड दल ने सोमवार शाम गौरी सरोवर पर अनोखी प्रस्तुति दी। तैरते मंच पर देशभक्ति की धुनों से सरोवर के वातावरण में जोश और उमंग भर दिया। कार्यक्रम का आरंभ राष्ट्रगान से हुआ, जिसके बाद बैंड दल ने ‘जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा’ और अन्य देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया। बैंड दल के सदस्यों ने सरोवर के बीच बने तैरते मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। पानी के बीच इस अनूठी प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान गौरी सरोवर को आकर्षक रोशनी और सजावट से सुसज्जित किया गया। यह दृश्य न केवल दर्शकों के लिए यादगार बना, बल्कि देशभक्ति के माहौल को और भी प्रभावशाली बना दिया। पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे
इस भव्य आयोजन में पुलिस अधीक्षक असित यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक, शहर पुलिस अधीक्षक अरुण उइके, डीएसपी हेड क्वार्टर दीपक तोमर, रक्षित निरीक्षक अरविंद सिकरवार समेत पुलिस परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व एवं विजय दिवस के इस आयोजन ने देशभक्ति के गीतों के माध्यम से राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *