लुधियाना| विधानसभा हलका पूर्वी से विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला के नेतृत्व में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने के लिए वार्ड नंबर 3 के नूरवाला रोड से श्री हरमंदिर साहिब जी, श्री दुर्गियाणा मंदिर और श्री राम तीर्थ के लिए बस रवाना की गई। जानकारी देते हुए विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला ने बताया कि पंजाब गुरुओं और पीरों की धरती है, जिस कारण इस प्रदेश को धार्मिक आस्था वाला राज्य होने का गौरव प्राप्त है। विधायक ग्रेवाल ने कहा कि इस दो दिवसीय धार्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन का पूरा खर्च मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। योजना के अंतर्गत 50 वर्ष या उससे अधिक आयु के श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए पंजीकृत किया है।


