मुख्यमंत्री ने किया भूमि पूजन:सिंहस्थ के पहले बनकर तैयार होगा चामुंडा माता चौराहे से फ्रीगंज पहुंचने वाला समानांतर ब्रिज

करीब दो दशक से चली आ रही चामुंडा माता चौराहे से फ्रीगंज पहुंचने वाले एक अन्य नए व समानांतर ब्रिज की मांग अब पूरी होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस ब्रिज के लिए गुरुवार को भूमि पूजन किया, जो कि सिंहस्थ पहले बनकर तैयार हो जाएगा। ब्रिज की लागत 91.76 करोड़ है। लंबाई 633 मीटर और चौड़ाई 21.40 मीटर रहेगी। इसमें फुटपाथ 1.5 मीटर चौड़ा बनेगा। कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि फ्रीगंज एवं आस-पास के क्षेत्र को व्यापारिक व सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
ग्रांड होटल में आयोजित कार्यक्रम में वे यह भी बोले कि उज्जैन के लिए जो कार्य किए जा रहे है वो पूरे प्रदेश-देश का मान बढ़ाने वाले हैं। बारह में से सबसे प्रमुख ज्योतिर्लिंग बाबा श्री महाकाल के देश-विदेश से आने वाले भक्तों की सुविधाओं, सिंहस्थ एवं जनता जनार्दन के लिए ये कार्य किए जा रहे हैं। सीएम ने मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के शिविर का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व में सरकार के एक साल के सार्वजनिक कार्यक्रम 26 दिसंबर तक होंगे। हर दिन नागरिकों को योजनाओं-सेवाओं के लाभ देने वाले कार्यक्रम गीता जयंती से 26 जनवरी 25 तक होंगे। नागरिकों को आयुष्मान कार्ड, संपत्तिकर, बिल्डिंग परमिशन, आधार कार्ड के साथ ही 76 से अधिक सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आपकी सरकार आपके द्वार आकर देगी। सीएम बोले कि अब आपकी सरकार, आपके द्वार आकर एवं शिविरों के माध्यम से आपकी समस्याओं का समाधान करेगी। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, निगम सभापति कलावती यादव, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे। समानांतर ब्रिज के बनने से यह होंगे प्रमुख फायदे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *