पेण्ड्रा | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जीपीएम जिला प्रवास के दूसरे दिन जिला मुख्यालय स्थित विश्राम गृह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस बल ने मुख्यमंत्री को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। इस दौरान लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, धरसीवां विधायक अनुज शर्मा, मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह, कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी, पुलिस अधीक्षक मनोज खिलारी, जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान और उनके विचारों को याद किया तथा उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संदेश दिया।


