मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री के परिवार से की मुलाकात:बादल पत्रलेख के पिता के निधन पर कुशमाहा गांव पहुंचकर जताया शोक

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के पिता हरिशंकर पत्रलेख के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री सुबह विशेष विमान से रांची से देवघर पहुंचे। वहां परिसदन में अधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक की। इसके बाद वे सड़क मार्ग से बादल पत्रलेख के पैतृक गांव कुशमाहा गए। मुख्यमंत्री के साथ गांडेय विधायक कल्पना सोरेन मुर्मू भी मौजूद थीं। शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना दी मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय पत्रलेख की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना दी। बादल पत्रलेख, विक्रम पत्रलेख और दिवंगत की पत्नी आशा देवी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने परिवार को आश्वस्त किया कि दुख की इस घड़ी में वे उनके साथ हैं। हेलीकॉप्टर से भोगनाडीह के लिए हुए रवाना शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद मुख्यमंत्री सारवां स्टेडियम पहुंचे। वहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा भोगनाडीह के लिए रवाना हुए, जहां उन्हें कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था। मुख्यमंत्री की यात्रा के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। डिप्टी कमिश्नर विशाल सागर, एसपी और डीआईजी अजीत पीटर डुंग डुंग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *