मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सिरोही दौरा कल:अरविंद पवेलियन में करेंगे जनसभा, एसपी ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी; तैयारियां पूरी

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 22 जनवरी को सिरोही जिला मुख्यालय स्थित अरविंद पवेलियन में प्रस्तावित दौरा है। इस कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान ने आमजन की सुविधा के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जिला प्रशासन ने भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस विभाग द्वारा जारी इस यातायात एडवाइजरी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने वाले नागरिकों के सुगम आवाजाही के लिए विशेष व्यवस्थाएं निर्धारित की गई हैं। एसपी डॉ. प्यारेलाल शिवरान ने बताया कि मंगलवार, 22 जनवरी को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यक्रम स्थल के आसपास डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था लागू रहेगी। यह व्यवस्था मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सहूलियत के लिए की गई है। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के भाषण के लिए हवाई पट्टी के सामने अरविंद पवेलियन परिसर में समुचित व्यवस्थाएं की हैं। सुरक्षा और अन्य प्रशासनिक तैयारियां भी चाक-चौबंद की गई हैं। डायवर्जनः-
– इस दौरान सारणेश्वर पुलिया से रेवदर-डिसा की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए पिण्डवाडा, आबुरोड के मानपुर चौराया से रेवदर होते हुए एव वाया पालनपुर डायर्वजन रहेगा। – इस दौरान डिसा से रेवदर होते हुए शिवगंज-पाली की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए करौटी चौराया से मानपुर चौराया हाेते हुए किवरली टोलनाका आबूरोड की तरफ डायर्वजन रहेंगा।
– इस दौरान जालाेर-जावाल से पाली की आेर जाने वाले वाहनों के लिए जावाल, गोल होते हुए पालडी एम की तरफ डायवर्जन रहेगा।
– इस दौरान जालाेर-जावाल से पिण्डवाडा की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए गोयली से ग्राम माण्डवा होते हुए सारणेश्वर पुलिया की तरफ डायर्वजन रहेंगा।
– इस दौरान जालाेर बरलुट से सिराेही हाेते हुए रेवदर की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए बरलूट, कालन्दरी डोडुआ वेलागंरी होते हुए रेवदर की तरफ डायर्व जन रहेगा।
पार्किग व्यवस्थाः – माननीय मुख्यमंत्री महोदय के कार्य क्रम में भाग लेने वाले नागरिकों के लिए निम्नाकिंत वाहन पार्किग व्यवस्था रहेगी।
– शिवगज की तरफ से आने वाली बसों के लिए मूक बधिर छात्रावास (अग्रवाल छात्रावास) व छोटे वाहनों के लिए कृष्णा विहार में रहेगी।
– जावाल की तरफ से आने वाली बसाे के लिए श्रम विभाग परिसर व छोटे वाहनों के लिए एरोसिटी रेसिडेसी व इमानुइल स्कूल के पास रहेगी।
– कालन्द्री-डाेडुआ की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए रिजर्व पुलिस लाइन सिरोही में रहेगी।
– रेवदर-अनादरा की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए अनादरा चौराहा पर स्थित खेत में रहेगी।
– पिंडवाड़ा की तरफ से आने वाले बडे वाहनों के लिए अनादरा चौराहा पर स्थित खेत व छोटे वाहनों के लिए सिरोही शहर के अन्दर दशहरा मैदान व नवीन भवन स्कूल में रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *