मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में नव चयनित 166 युवाओं को वेलकम किट किए प्रदान

जिला स्तर पर गुरुवार को मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव भगवान महावीर टाउनहॉल में आयोजित किया गया। उत्सव में चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, जिला कलेक्टर टीना डाबी सहित अन्य अतिथियों ने 8 युवाओं को प्रतिकात्मक रूप से सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, संस्कृत शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, जोधुपर डिस्कॉम, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास, प्रारंभिक शिक्षा, आयुष, नेशनल हेल्थ मिशन में चयनित 166 युवाओं को वेलकम किट दिए गए। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा की 25 छात्राओं को पीसी टैबलेट, 5 छात्राओं को व्यवसायिक टूल किट प्रदान किए। कार्यक्रम को सं‍बोधित करते हुए चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। राजस्थान में पेपरलीक जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो इसलिए पेपरलीक माफियाओं पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष में युवाओं का सरकार में विश्वास जगा है। अभी युवाओं के लिए इस वर्ष एक लाख से अधिक सरकारी नौकरियां निकाली जा रही हैं। आने वाले समय में राजस्थान में चार लाख नौकरियां दी जाएगी। राइजिंग राजस्थान के माध्यम से प्रदेश में लगभग 35 लाख करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट आएगा, जिसके बाद रोजगार के अवसर सृजित हांेगे और प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बजट में जो घोषणाएं की गई थी उनको धरातल पर लाने के लिए प्रभारी मंत्रियों और प्रभारी सचिवों को जिलों में भेजा जा रहा है। इस अवसर पर अतिथियों ने मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल योजना के तहत 25 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत, नगर परिषद आयुक्त श्रवणसिंह राजावात, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, समाजसेवी दिलीप पालीवाल, स्वरूपसिंह खारा, दीपक कड़वासरा, रमेशसिंह इंदा सहित बड़ी संख्या में नवनियुक्त कार्मिक, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *