मुख्यमंत्री सेहत योजना में कम समय में ज्यादा रजिस्ट्रेशन करने के दिए निर्देश

लुधियाना| डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने बुधवार को मुख्यमंत्री सेहत योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम और युद्ध नशा विरुद्ध कैंपेन की प्रोग्रेस का रिव्यू मिनी सेक्रेटेरिएट में आयोजित बैठक की। मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन करने के लिए जिला प्रशासन जिले के सभी सब-डिवीजन में 72 जगहों पर स्पेशल रजिस्ट्रेशन कैंप लगा रहा है। डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को एनरोलमेंट प्रोसेस में तेजी लाने का निर्देश दिया। ताकि हर योग्य परिवार हर साल 10 लाख रुपये तक के मुफ्त मेडिकल इलाज का फायदा उठा सके। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट्स चाहिए। जिनमें मोबाइल नंबर से जुड़ा आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और बर्थ सर्टिफिकेट (18 साल से कम उम्र के परिवार के किसी भी सदस्य के लिए) शामिल हैं। इस स्कीम के तहत, पंजाब का हर परिवार सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ पंजाब और चंडीगढ़ के पैनल में शामिल प्राइवेट अस्पतालों में हॉस्पिटलाइज़ेशन, डायग्नोस्टिक सर्विस और डे-केयर प्रोसीजर सहित पूरी तरह से मुफ्त इलाज का हकदार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *