मुख्यमंत्री हेमंत सोरन पत्नी संग पहुंचे देवघर:बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर झारखंडवासियों के कल्याण की कामना की

मुख्यमंत्री बनने के बाद हेमंत सोरेन शुक्रवार को देवघर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी थीं। यहां लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री के पुश्तैनी पुरोहित झारखंडी पंडा ने विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ कामना लिंग की पूजा-अर्चना कराई। मुख्यमंत्री ने झारखंडवासियों के कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन ने बाबा बैद्यनाथ के अलावा माता पार्वती समेत अन्य मंदिरों में भी माथा टेका। देवघर से पूजा-अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री बासुकीनाथ के लिए रवाना हो गए। बाबा फौजदारी नाथ के दरबार में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका स्थित बाबा फौजदारी नाथ के पवित्र दरबार में पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बाबा बासुकीनाथ धाम में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा पूरे राज्य पर अपनी कृपा बनाए रखें ताकि सरकार जनहित में बेहतर काम कर सके। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का निरीक्षण करते हुए कहा कि बासुकीनाथ मंदिर के विकास कार्यों पर अब सरकार की विशेष नजर रहेगी। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को सुविधाएं देने में कोई कमी न छोड़ी जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *