भिलाई| हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की माता कुसुम सिन्हा का 15 फरवरी को निधन हो गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए 18 फरवरी को उच्च न्यायालय आवासीय परिसर बोदरी बिलासपुर में शांति हवन किया गया। वैदिक मंत्रों के साथ हुए कार्यक्रम के बाद भजन संध्या और शोक सभा हुई। दो मिनट मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वक्ताओं ने कहा कि माताजी का स्नेह और आशीर्वाद की स्मृतियां सदैव शक्ति एवं प्रेरणा प्रदान करती रहेंगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधि मंत्री गजेंद्र यादव, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, विधायक सुशांत शुक्ला, उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीश उपस्थित थे।


