मुख्य सचेतक ने केशवना में कॉलेज शिफ्ट करने के दिए निर्देश

भास्कर न्यूज | जालोर शहर में रविवार को नगर परिषद में विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम के बाद मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग से कृषि कॉलेज के छात्र मिले। इस दौरान छात्रों ने मुख्य सचेतक ने फैकल्टी समेत भवन को लेकर समस्या बताई। इस दौरान मुख्य सचेतक ने कलेक्टर को बुलाकर पूछा कि भवन बन गया तो शिफ्ट क्यों नहीं किया जा रहा है। जहां कलेक्टर ने बताया कि केशवना में भवन तैयार है, लेकिन वहां इन्हें पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं है। इस पर मुख्य सचेतक ने तुरंत केशवना में शिफ्ट कर कृषि विज्ञान केंद्र से ही 2 वैज्ञानिकों से शिक्षण कार्य में लगाने की बात कही। साथ ही भवन में साफ-सफाई, वॉचमेन, फर्नीचर और पानी की सुविधा करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कॉलेज को उच्च शिक्षा से हटाकर जोधपुर कृषि विवि के अधीन के लिए विधानसभा में इस मुद्दे को रखने के साथ मुख्यमंत्री से मांग रखने की बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *