मुख्य सचेतक बोले- कांग्रेस पहले समस्या पैदा करती है:फिर समाधान करती है; कहा- आम जनता तो भिखारी, आप दातार

राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा- कांग्रेस का काम करने का तरीका जनता पर एहसान जमाने का है। पहले समस्या पैदा करो, फिर आम जनता को परेशान होने दो। फिर रोते हुए आएंगे तब उस समस्या का समाधान कर आमजन को एहसास कराते हैं कि देखो हमने आप का काम किया। फिर लोग कहते हैं एमएलए साहब ने समस्या का समाधान किया। भाजपा सरकार का सीधा हिसाब है। समस्या होने ही सीधा समाधान करो। आमजन को परेशान क्यों परेशान करना। मुख्य सचेतक रविवार को जालोर में थे। वे यहां नगर परिषद परिसर जालोर में आयोजित समारोह में विधायक स्थानीय विकास निधि योजना के तहत 192.79 लाख की लागत से 19 कार्य व राज्य/केन्द्र वित्त आयोग द्वारा पोषित 1172.26 लाख के 315 कार्यों का शिलान्यास/लोकार्पण करने आए थे। मुख्य सचेतक ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा- सरकार ने जाते-जाते गरीबों के लिए 100 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा की थी। पहले तो आमजन को बोलो कि आप गरीब हो उसके बाद उनके लिए मुफ्त बिजली की व्यवस्था करो। फिर उस पर अहसान जमाओ। मतलब आम जनता वो तो हो मांगने वाली भिखारी और आप देने वाले दातार। मोदी सरकार बिजली का परमानेंट इलाज करने के लिए सभी के घरों पर सोलर प्लांट लगा रही है। जिससे आमजन भी निशुल्क बिजली यूज करेगा और घर में यूज से अधिक उत्पादन होने वाली बिजली सरकार के पास जाएगी तो उसका पैसा मिलेगा। जिससे मोदी ने सभी को दातार बना दिया। गर्ग ने कहा- कांग्रेस राज में कितनी बिजली कटौती होती थी अब ऐसा नहीं हैं। 2 साल में बहुत कुछ बदला है। पिछली सरकार में सड़कों के क्या हाल किए हैं। बरसात में हर बार सड़कें टूटती है चाहे कांग्रेस का राज हो बीजेपी का राज हो यह सब को पता है। लेकिन यह किस्मत की बात है कि भाजपा के राज अधिक बारिश होती है। कांग्रेस राज में कम बारिश होती है तो भाजपा के राज में सड़के भी अधिक टूटती हैं। लेकिन कांग्रेस राज में करीब 10-10 माह तक सड़क फिर ठीक नहीं होती थी और भाजपा सरकार में तुरंत 1 अक्टूबर से काम शुरू करते हैं और 20 अक्टूबर तक सड़क का मरम्मत कर देते हैं। आम लोगों को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ रहे उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2015 में शुरू किए गए डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिक को घर पर ही संचार उपकरणों के माध्यम से डिजिटल सुविधाओं यथा-दिव्यांग प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, ट्रेवल टिकट बुकिंग, स्टूडेंटस हेतु ऑनलाइन एग्जाम फॉर्म भरना आदि का लाभ मिल रहा हैं। देश के 80 करोड़ पात्र नागरिकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम से जोड़ा गया है और गिव-अप अभियान के अंतर्गत अपात्र लोगों का नाम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा की सूची से हटवाया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि जालोर में आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गवांडे, जालोर विकास अधिकारी प्रदीप मायला, नगर परिषद जालोर के आयुक्त दिलीप माथुर,भाजपा नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी, गजेन्द्रसिंह सिसोदिया, सुरेश सुन्देशा, महेश भट्ट, प्रेमाराम देवासी, जयन्तिलाल, ललित सुन्देशा, एसीबीईओ जबरसिंह देवड़ा समेत शहरवासी मौजूद रहे। गर्ग ने पंचायत समिति परिसर सायला में विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि योजना के तहत पंचायत समिति सायला क्षेत्र में 504.14 लाख के 55 कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *