‘मुझसे शादी करो, वरना फेंक दूंगा तेजाब’:वाराणसी में मां ने दर्ज कराई FIR, आरोप- इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रहा बेटी की तस्वीर

वाराणसी के दशाश्वमेध थाने में महिला ने एक युवक पर मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि युवक लगातार उसकी बेटी के ऊपर शादी का दबाव बना रहा है। शादी न करने पर उसने बेटी पर तेजाब फेंकने की धमकी दी है। साथ ही बेटी की फोटो अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर भी लगातार पोस्ट कर रहा है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया – मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रामनगर का रहने वाला युवक कर रहा परेशान दशाश्वमेध थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया – दीपू सहानी जो कि रामनगर थानाक्षेत्र के कटेसर निवासी है। वह कई दिनों से मेरी बेटी को परेशान कर रहा है। दीपू सहानी ने हाल ही में मेरी बेटी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए हैं। इसके आलावा मेरे घर के सामने और आस-पास ही दिन भर रहता है। कभी खड़की तो कभी दरवाजा पीटता है। इससे हम सब परेशान रहने लगे हैं। तेजाब फेकने की दी है धमकी महिला ने पुलिस को बताया- दीपू सहानी ने धमकी दी है कि यदि अपनी बेटी की शादी उससे नहीं करवाई तो वह किसी और की भी नहीं होने देगा। उसके ऊपर तेजाब फेक देगा। ऐसे में हम सभी डरे हुए हैं। बेटी को स्कूल जाना बंद कर दिया था। वह लगातार उसकी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रहा है और उसकी छवि खराब कर रहा है। जिससे भविष्य में उसके लिए दिक्कतें खड़ी हो जाएगी। मोबाइल और 5 हजार रुपए लेकर भागा पीड़िता ने बताया – 9 फरवरी को बेटी की परीक्षा थी। इसलिए वो घर से निकली तो जंगमबाड़ी के पास दीपू ने उसे रोका। बेटी ने विरोध किया तो वह उसका मोबाइल लेकर भाग गया जिसके बैक कवर में 5 हजार रुपए भी थे। महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए इंसाफ की गुहार लगाईं है। पुलिस ने दर्ज की FIR थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया – महिला की तहरीर पर बीएनएस की धारा 78(2), 79, 304(2) और 351(2) में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। लड़के की इंस्टाग्राम आईडी से उसका पता निकाला जा रहा है। साथ ही उसके नंबर को भी सर्विलांस पर लगाया गया है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *